संतकबीरनगर, अप्रैल 26 -- Santkabirnagar News: यूपी के संतकबीरनगर जिले में रविवार को खलीलाबाद के मोतीनगर में अवैध ढंग से बनाए गए ब्रिटिश मौलाना के मदरसे को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारियों की अगुवाई में जेसीबी लगाकर भवन को तोड़ा जा रहा रहा है। ब्रिटेन की नागरिकता लेने के साथ मौलाना शमशुल हुदा खान ने विदेशी फंडिग के साथ मोतीनगर मोहल्ले में गाटा संख्या 154 की 640 वर्ग मीटर भूमि पर मदरसे का निर्माण कराया था। इसका संचालन कुल्लियातुल बनातिर रजबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा था। मौलाना शमशुल हुदा के विवादित होने व मुकदमा दजर होने के बाद एसडीएम सदर की जांच में मदरसे का निर्माण अवैध पाया गया। एसडीएम ने मदरसे की भूमि को राजस्व संहिता के तहत राज्य सरकार में निहित कर दिया था। भवन का मानचित्र को स्वीकृति...