लखनऊ, अप्रैल 3 -- दो दिन के अंतराल पर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। दक्षिणी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शनिवार को इस विक्षोभ की तीव्रता अपने चरम पर होगी, जिससे ओलावृष्टि और आंधी आने की प्रबल संभावना है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय ने आंधी-बारिश का 60 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान प्रयागराज में सबसे अधिक 5.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे वहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री गिरकर 35.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, वाराणसी एयरपोर्ट पर 2.6 मिमी और वाराणसी बीएचयू में 1.6 मिमी बारिश हुई। फुरसतगंज और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.