नई दिल्ली, मार्च 6 -- UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सांसद विजय कुमार दुबे के काफिले में शुक्रवार को चल रहीं छह लग्जरी गाड़ियों में से दो हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा ओवरब्रिज पर आपस में टकरा गईं। इस दौरान एक गाड़ी के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे-पीछे चल रहीं पांच गाड़ियां भी एक-दूसरे से भिड़ गईं। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी को हाटा सीएचसी ले जाया गया जहां से एक को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सांसद विजय कुमार दुबे गोरखपुर स्थित अपने आवास से शुक्रवार को लोकसभा क्षेत्र में हाटा आ रहे थे। उनके साथ वाहनों का काफिला चल रहा था। उनके काफिले में छह लग्जरी गाड़ियां चल रही थीं। काफिला हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान एक गाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.