यूपी में बिजली संकट के बीच बड़ा फैसला, संविदा कर्मचारियों की फिर होगी भर्ती
विशेष संवाददाता, मई 31 -- UP News: यूपी में फॉल्ट ठीक करने में लगने वाला समय बढ़ने से हुए बिजली संकट को देखते हुए अब बिजली कंपनियां संविदा कर्मचारियों की भर्ती करेंगी। जोनवार जरूरत का आकलन करके कुशल और अर्धकुशल संविदा कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गर्मियों के पहले तकरीबन 20 हजार संविदा कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई थी। इससे गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बड़ा बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। किसी भी जगह पर होने वाले फॉल्ट पर उसे बनाने में तय समय से ज्यादा लग रहा था, क्योंकि उपकेंद्रों पर मरम्मत का काम देखने वाली टीम की संख्या केवल एक कर दी गई थी। वह भी तब जबकि एक उपकेंद्र पर सात-आठ फीडर तक होते हैं। इस वजह से एक साथ एक से अधिक फीडर में खराबी आने की वजह से बारी-बारी से उन्हें ठीक किया जा रहा था। इससे फॉल्ट ठीक होने में समय लग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.