नई दिल्ली, जनवरी 21 -- यूपी के फिरोजाबाद में बिजली चोरी को हल्के में निपटाने के नाम पर 40 हजार की रिश्वत लेने में जेई और संविदाकर्मी को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को रंगे हाथ धर दबोचा। टीम ने दोनों आरोपियों को घसीटकर गाड़ी में डाला और आगरा ले गई। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नीरज निवासी बूढ़ा भरथरा के यहां चेकिंग के दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी होती मिली थी। इस पर जेई ने नीरज के खिलाफ पर मुकद्दमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने मुकदमे से छुटकारा पाने के लिए जेई राजेश पाल से गुहार लगाई। बिजली विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ 20 हजार का शमन शुल्क लगाया गया। लेकिन चोरी का केस खत्म करने के नाम पर जेई राजेश पाल ने 70 हजार रुपये की मांग की। इसकी शिकायत पीड़ित नीरज ने एंटी करप्शन ब्यूरो आगरा से की। एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों ने एक ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.