यूपी में बिजली बिल की समस्याओं के लिए आज से स्पेशल कैंप, इन शिकायतों का होगा समाधान
विशेष संवाददाता, अगस्त 1 -- यूपी में प्रदेश भर के बिजली उपभोक्ताओं के बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार (1 अगस्त) से 31 अगस्त तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। खंडीय, उपखंडीय सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता के कार्यालयों पर लगने वाले इन कैंप में बिल संशोधन, मीटर, टैरिफ, मोबाइल नंबर अपडेट और स्मार्ट एप से जुड़ी शिकायतों का समाधान होगा। कैंप लगाने संबंधी आदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी नितीश कुमार ने जारी किए हैं। नितीश कुमार के मुताबिक इस अभियान के लिए अधीक्षण अभियंता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। समस्याओं के समाधान का उत्तरदायित्व डिस्कॉम स्तर पर निदेशक (वाणिज्य) और पावर कॉरपोरेशन के स्तर पर निदेशक (वाणिज्य) को दिया गया है। कैंप में आने वाले सभी उपभोक्ताओं की शिकायत अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैंप में मिलने वाली हर शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.