नई दिल्ली, जुलाई 2 -- यूपी में करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश में बिजली की नई दरें घोषित हो गई हैं। लगातार सातवें साल भी बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं किया गया है। यूपी देश का एकमात्र राज्य जहां सात साल से बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में पहले की तरह 10 प्रतिशत छूट मिलती रहेगी। वही ईवी चार्जिंग स्टेशनों को बिजली दर में राहत दिया गया है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चार्जिंग में इस्तेमाल होने वाली बिजली की दरों में 20 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से पुराने मीटरों को बदलकर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के दाम नहीं लिए जाएंगे। पावर कॉरपोरेशन ने इस साल का खर्च 3838 करोड़ दिखते हुए इसके एवज में बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। ...