यूपी में बारिश का कहर: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर, जुलाई 19 -- Muzaffarnagar Hadsa: यूपी के मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। बारिश के चलते रविवार रात करीब नौ बजे बुढ़ाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय परिवार के सदस्य मकान के भीतर मौजूद थे। इसी दौरान लगातार बारिश से कमजोर हो चुकी दीवारें और छत अचानक ढह गईं। तेज धमाके के साथ मकान गिरते ही परिवार के लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर फुगाना और बुढ़ाना पुलिस भी मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.