मेरठ, सितम्बर 7 -- मेरठ। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम यूपी प्रभारी संजीव आर्य रविवार को मेरठ आए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी में 15 अक्तूबर तक पार्टी का संगठन सृजन अभियान का काम पूरा हो जाएगा। ऑब्जर्वरों ने अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को सौंप दी है। 15 दिनों के भीतर यूपी में जिला एवं महानगर अध्यक्षों की सूची जारी होगी। इसके अगले 15 दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी एवं उसके अगले 15 दिनों में ब्लाक स्तर तक के संगठन के गठन का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नए संगठन के गठन में सुनिश्चित किया जाएगा कि नई टीम में पूरा तालमेल रहे। गठबंधन में मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ना है। कहा कि जो लोग कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में निष्क्रिय हो गए थे, उन्हें भी सक्रिय किया जाएगा। कहा कि पार्टी में पदाधिकारियों में मतभेद ...