यूपी में बदमाशों का गजब दुस्साहस; स्कार्पियो से ढाई घंटे में तीन जिलों में लूटे तीन पेट्रोल पंप
शामली, जुलाई 7 -- पश्चिमी यूपी में बदमाशों का गजब दुस्साहस देखने को मिला है। स्कार्पियो सवार बदमाशों ने एक के बाद एक तीन पेट्रोल पंपों पर लूट की सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया। मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर जिले में रात 12:40 बजे से 3:15 बजे के बीच हुई तीनों घटनाओं में बदमाश काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो से पहुंचे। हथियारों के बल पर कर्मचारियों और गार्डों को बंधक बनाकर नकदी लूटी और फरार हो गए। तीनों वारदात का तरीका लगभग एक जैसा होने से पुलिस को एक ही गिरोह के होने का संदेह है। शामली के थानाभवन के गांव हिंड में जियो पेट्रोल पंप पर हुई लूट के बाद स्थानीय पुलिस जांच में जुटी तो उक्त वारदातें सामने आईं। तीनों जिलों की पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गिरोह की तलाश में जुटी है। शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.