लखनऊ, फरवरी 6 -- यूपी में एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने शुक्रवार की शाम को पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। अफसरों के तबादला लिस्ट भी जारी कर दी गई है। तबादला सूची के अनुसार, लखनऊ भ्रष्टाचार निवारण संगठन डीआईजी रहे अखिलेश कुमार चौरसिया को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थापना में पुलिस उपमहानिरीक्षक, लखनऊ में एसटीएफ एसएसपी रहे घुले सुशील चंद्रभान को एसटीएफ डीआईजी, नोएडा पुलिस उपायुक्त रहे यमुना प्रसाद को डीआईजी पीटीएस मुरादाबाद, डीजीपी कार्यालय से संबंद्ध रहे डीआईजी हेमराज मीना को यूपी एसआईएफएस में पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ पीएसी में सेनानायक रहे सचिंद्र पटेल को लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन में पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।दो दिन पहले ही 24 आईपीएस अफसरों का हुआ था तबादला शासन ने दो दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.