लखनऊ, अक्टूबर 6 -- यूपी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी, मध्य और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी की स्थिति भी बन सकती है। पश्चिमी यूपी में मेरठ, गाजियाबाद, आगरा समेत आसपास के जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है। वहीं मध्य यूपी में राजधानी लखनऊ, कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में बारिश के आसार पूर्वी यूपी के जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती और गाजीपुर समेत कई जिलों मे...