संवाददाता, मार्च 1 -- यूपी में एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश सामने आई है। मिर्जापुर के जिवनाथपुर-कैलहट स्टेशन के बीच ब्लॉक हाट के पास शनिवार रात दानापुर-बेंगलुरु होली स्पेशल ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। शनिवार शाम करीब आठ बजे जब ट्रेन उस स्थान से गुजरने वाली थी, तभी चालक की नजर ट्रैक पर रखे करीब आठ फुट लंबे लोहे के टुकड़े पर पड़ी। खतरे को भांपते हुए उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया और ट्रेन को लगभग सौ मीटर पहले रोक लिया।ड्राइवर ने खतरा देख लगाया इमरजेंसी ब्रेक अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों को झटका जरूर लगा, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गार्ड और स्टाफ ने यात्रियों की मदद से ट्रैक से लोहे का टुकड़ा हटाया। रात साढ़े आठ बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ और...