संवाददाता, सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर जेन अल्फा का प्रदर्शन हुआ है। प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में जय किसान इंटर कॉलेज के छात्र और छात्राएं सड़क पर उतर गई हैं। उन्होंने सिद्धार्थनगर-बस्ती रोड को जाम कर दिया। छात्र-छात्राएं अपने इंटर कॉलेज के कैंपस में नाल का गंदा पानी आने से नाराज हैं। उनका कहना है कि बारिश और नाले के पानी के चलते तालाब जैसी स्थिति बन गई है। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम, सीओ और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने मौके पर पहुंचकर उनसे बात की। छात्र-छात्राओं ने उनके सामने अपनी शिकायतों की झड़ी लगा दी। अधिकारियों ने स्थिति की जांच और तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही स्टूडेंट जाम खत्म करने पर राजी हुईं और वहां से लौटीं। भारी बारिश के चलते पिछले 4-5 दिनों से उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों...