लखनऊ, अप्रैल 17 -- Lucknow News: यूपी में एक बार फिर से बड़ा अभियान चलने जा रहा है। छोटे बच्चों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस अभियान के तहत कई विभागों की टीम के लोग स्कूलों में जाएंगे। दरअसल प्रदेश में डिप्थीरिया के संदिग्ध मामले बढ़ रहे हैं। पहली जनवरी से छह अप्रैल के बीच प्रदेश में 112 संदिग्ध केस मिल चुके हैं। वर्ष 2025 में ऐसे मामलों की संख्या 930 थी। बारिश का मौसम डिप्थीरिया के लिए मुफीद माना जाता है। अब यूपी में बच्चों को डिप्थीरिया से बचाने के लिए खास मुहिम चलेगी। इसके लिए प्रदेशभर में स्कूल आधारित विशेष अभियान चलेगा। अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को टीके की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। यह डोज पांच, 10 और 16 साल के बच्चों को लगेगी। यह भी पढ़ें- नोएडा प्रदर्शन के बीच ऐक्शन में योगी;हाई लेवल कमेटी का गठन, जल्द सौंपेगी रिपोर्ट...