वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 22 -- यूपी के बरेली में इस साल 26 सितंबर को हुए दंगे को भड़काने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बरेली में एक बार फिर बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। यहां पीलीभीत रोड पर आरिफ के फहम लान, फ्लोरा गार्डन और स्काई लार्क होटल पर सीलिंग के बाद, बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने आरिफ की अवैध मार्केट और शोरूम पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू कर दी। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे बीडीए ने पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर क्षेत्र में उसकी दो बड़ी संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भारी दहशत फैल गई। बीडीए की टीम के अवैध निर्माण ढहाने पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.