संवाददाता, मार्च 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कुत्तों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन कुत्तों द्वारा किसी न किसी पर हमला किए जाने की खबरें आ रही हैं। स्ट्रीट डॉग्स के साथ-साथ पालतू कुत्ते भी कई बार खतरनाक साबित हो रहे हैं। वे अपने मालिक पर ही हमला कर दे रहे हैं। हाल ही में प्रदेश के बलिया जिले में एक एसडीएम को उनके पालतू कु्त्ते ने हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में एसडीएम की ऊंगलियां इस तरह जख्मी हो गईं कि उन्हें अपने अवकाश के प्रार्थना पत्र पर दस्तखत की बजाए अंगूठा लगाना पड़ा। अब गोंडा जिले के धानेपुर कस्बे में एक बच्ची पर कुत्तों के हमले की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रविवार की दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे पूजा से प्रसाद लेकर लौट रही बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। एक राहगीर ने किसी तरह से कुत्तों को ख...