नई दिल्ली, मई 4 -- UP News : उत्तर प्रदेश में प्रीपेड मीटर को लेकर शहर-शहर में मचे बवाल पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। प्रीपेड मीटर की व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है। निर्णय लिया गया है कि स्मार्ट मीटर पोस्टपेड की तरह ही काम करेंगे। अब पहले से बिजली का रीचार्ज कराने की बजाए उपभोक्ताओं को हर महीने बिल मिलेगा। बिना उपभोक्ताओं की अनुमति के प्रीपेड किए गए मीटर पोस्टपेड में बदले जाएंगे। यही नहीं, नए कनेक्शन में भी प्रीपेड की अनिवार्यता खत्म होगी। सोमवार शाम इस महत्वपूर्ण फैसले की प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'मैंने पहले भी कहा था 'उपभोक्ता देवो भव:'। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि निर्णय लिया गया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। विद्युत उपभोक्...