कार्यालय संवाददाता, जून 6 -- UP Teachers Transfer : उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में तैनात शिक्षकों के दूसरे जिले में तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक और शिक्षिकाओं को इसके लिए आवेदन करना होगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में एक खास बदलाव किया गया है। तबादले के लिए अब न्यूनतम सेवा अवधि की बाध्यता खत्म कर दी गई है। परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए न्यूनतम सेवा अवधि की कोई बाध्यता नहीं होगी। जिले में कार्यरत सभी नियमित शिक्षक-शिक्षिकाएं आवेदन के पात्र होंगे। हालांकि ग्रामीण सेवा संवर्ग के शिक्षक ग्रामीण संवर्ग में और नगर सेवा सं...