लखनऊ, अक्टूबर 31 -- IAS Transfer List: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक विभाग में फेरबदल किया जा रहा है। एक दिन पहले ही यूपी सरकार ने पीसीएस अफसरों का तबादला किया था। शनिवार को फिर से तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए यूपी सरकार ने प्रशासनिक विभाग के वरिष्ठ अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। यूपी सरकार ने अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें दो प्रमुख सचिव, पांच प्रमुख सचिव, दो प्रबंधक निदेशक, तीन विशेष सचिव और दो सचिव शामिल हैं। झांसी के मंडलायुक्त भी बदल दिए गए हैं। शासन स्तर से लगातार हो रहे तबादले से अन्य विभाग में हड़कंप मचा है। तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई है। शासन की ओर से जारी तबादला लिस्ट में मुख्य सचिव शशि प्रकाश को अपर मुख्य ...