लखनऊ, मई 22 -- प्रचंड धूप और गर्म हवाओं ने शुक्रवार को भी सूबे के 25 शहरों को झुलसाया। मध्य भारत में बने प्रति चक्रवात और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण समूचा प्रदेश तप रहा है। राज्य के दो दर्जन प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया। प्रयागराज 46.2 डिग्री और बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहे। मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए हीट वेव का रेड और 18 के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी और प्रयागराज सहित कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य कई हिस्सों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें- यूपी कल का मौसम 23 मई: प्रयागराज और बांदा में पारा 46 के पार, 48 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री ...