नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में व्यापार कर भवन में घुसकर आगजनी और मारपीट करने के साथ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के 28 साल पुराने मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल समेत तीन को तीन साल की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी को 36-36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इससे पहले विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल, हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को दोषी करार दिया है।अदालत ने राजेंद्र अग्रवाल को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया अदालत ने तीनों की जमानतें निरस्त करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में बनवारी लाल कंछल, मोती चंद्र अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल एवं राजेंद्र कुमार अग्रवाल के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल ...