वरिष्ठ संवाददाता, मई 11 -- UP News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और चिल्लूपार से विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी सोमवार को कौड़ीराम में सड़क किनारे खड़ी सरकारी बस से टकरा गई। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों का इलाज बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़हलगंज से चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, भाजपा नेता राजीव पांडे, अष्टभुजा सिंह समेत दर्जनों लोग कौड़ीराम पहुंच गए। विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को वह गोरखपुर में भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब 10:15 बजे कौड़ीराम में उनके पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी (स्कॉर्पियो) ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर तिरछी खड़ी रोडवेज बस ...