सहारनपुर, मई 24 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ धार्मिक स्थल में कथित छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर धोबीघाट में आयोजित बैठक में मंदिरों के अधिष्ठाताओं के साथ ही ब्राह्मण सहित सवर्ण समाज की बैठक की गई, जिसमें पुजारी पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप को झूठा करार दिया गया। कहा गया कि भूमि कब्जाने की साजिश के तहत पुजारी को छेड़छाड़ के मामले में फंसाया जा रहा है। इसके विरोध में सोमवार को जिले के सभी 1734 मंदिर बंद रखने का ऐलान किया गया। उच्चाधिकारियों से मिलने और धरना देने का भी ऐलान किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार सुबह 11 बजे हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में समाज के लोग एकत्र होंगे और एसएसपी को ज्ञापन सौंपेंगे। दोपहर 12 बजे तक मंदिर बंद रखकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रभ...