लखनऊ, अप्रैल 28 -- सूबे में पीएनजी कनेक्शन की रफ्तार बढ़ी है। तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक ने इस संबंध में सोमवार को नए आंकड़े जारी किए हैं। पिछले एक माह में 28 हजार 210 नए पीएनजी कनेक्शन हुए हैं। लोगों को आश्वस्त करते हुए कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख (यूपी), संजय भंडारी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सामान्य है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 21.55 लाख पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध हैं। अब तक प्रदेश के 44 जनपद सीजीडी नेटवर्क के अंतर्गत आ चुके हैं। सरकार की फास्ट ट्रैक क्लीयरेंस नीति और स्थानीय प्रशासन के प्रभावी समन्वय से यह नेटवर्क लगातार फैल रहा है, जिससे शहरी क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम हो रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.