लखनऊ, फरवरी 23 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के नाम विकास का एक भी काम दर्ज नहीं है। मुख्यमंत्री विदाई के समय जब 'माधुर्य-प्रवास' पर जा ही रहे हैं, तो सिंगापुर में ये देखकर आएं कि जल की धारा कितनी दर्शनीय हो सकती है। उनके राज में तो पानी की धारा सिर्फ पानी की फटी टंकियों से निकलती है या फटे पाइप से। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम घोटाला करना ही रह गया है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोग मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए लोग बेसब्री से 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा की सरकार जाने के बाद ही संविधान और लोकतंत्र बहाल होगा। यूपी में सड़क की पर्तें उधड़ रही हैं। पानी की टंकियां बनते ही भरभरा कर गिरने लगती हैं। भाजपा राज में गड्ढों का भी रिकार्...