लखनऊ, मार्च 26 -- गैस किल्लत के बीच प्रदेश में बिजली की मांग में अचानक तेजी से उछाल आया है। पिछले तीन दिन में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। डिमांड में पांच दिनों में करीब 3000 मेगावाट से अधिक की वृद्धि हुई है। उपभोक्ता परिषद ने इस पर चिंता जताते हुए पावर कारपोरेशन से मार्केट में बिक रहे इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिकल व्हीकल का सर्वे कराकर नये सिरे से तैयारी करने की मांग की है।उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश में मार्च के दौरान बिजली की अधिकतम मांग (पीक डिमांड) में हो रहे अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। परिषद के अध्ययन के अनुसार 10 मार्च को जब एकाएक गर्मी बढ़ गई थी, अधिकतम मांग 21,675 मेगावाट दर्ज की गई थी, जो मौसम में बदलाव के कारण 21 मार्च को घटकर 18,031 मेगावाट रह गई। इसके बाद 24 मार्च को यह बढ़कर 19,432 मेगावाट हुई, जबकि 26...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.