लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- चीनी की जमाखोरी रोकने को तहसीलवार टीमें गठित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि यूपी में चीनी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम नागरिक कतई परेशान न हों। चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख कुंतल चीनी का भंडार उपलब्ध है। चीनी मिलों ने दो महीने (जून-जुलाई) में 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है। सीएम योगी ने निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर चीनी मिलें 15 अक्तूबर से चलाई जाएं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: आईपीएल मिल में चीनी स्टॉक व बिक्री का लिया जायजाचीनी की उपलब्धता मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि सहकारी मिलों में 23.60 लाख कुंतल, निगम मिलों में 5.28 लाख कुंतल और निजी मिलों में 150.50 लाख कुंतल (कुल 179.38 लाख कुंतल) चीनी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जून व जुलाई...