लखनऊ, सितम्बर 2 -- यूपी में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी इसकी चपेट में आ गए। किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायलॉजी विभाग में हुई जांच में जयवीर सिंह को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। वहीं प्रदेश में फ्लू से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 685 पहुंच गया है। इनमें आधे से अधिक मामले केवल एनसीआर के जिलों गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और गाजियाबाद के हैं। सूत्रों के अनुसार पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को पिछले कई दिनों से बुखार था। वे फिरोजाबाद में थे। उसके बाद उन्होंने लखनऊ आकर टेस्ट कराया। मलेरिया तो नेगेटिव आया लेकिन फिर इंफ्लुएंजा एच1एन1 यानि स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। इसके बाद वे कोरंटीन हो गए हैं। चिकित्सकों ने उन्हें तय प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। यह भी पढ़ें- यूपी में स्...