हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 2 -- यूपी के आजमगढ़ में रौनापार क्षेत्र में एक बंगाली डॉक्टर ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महराजगंज क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव निवासी 30 वर्षीय वंदना पुत्री रामलवट ने छह वर्ष पूर्व बंगाली डॉक्टर तन्मय विश्वास से प्रेम विवाह किया था। दंपति की चार वर्ष की एक बेटी है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी तन्मय करीब 12 वर्षों से रौनापार के हैदराबाद में दवाखाना चलाता है। वह पास ही किराये के मकान में पत्नी और बेटी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। गुरुवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान तन्मय ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया। ...