संवाददाता, अगस्त 30 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंचायत चुनाव में देरी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा है। रविवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पंचायत चुनाव कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा, दरअसल जनता के बीच जाना नहीं चाहती है। सरकार में आने पर महिलाओं को 40 हजार रुपए सालाना देने के वादे को दोहराते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वे लोग कहते हैं कि 40 हजार रुपए कहां से आएंगे? हम लोग तो 40 हजार दे रहे हैं, वे कहते हैं 50 हजार देंगे। उसमें 20 हजार दे रहे हैं बाकी उधार रखेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि बिहार की महिलाएं इनको ढूंढ रही हैं। 10 हजार देने के बाद ये नजर नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि हमारी योजना की ही नकल करके ये पश्चिम बंगाल में 3000 रुपए दे रहे हैं। जब पश...