लखनऊ, जनवरी 23 -- यूपी पंचायत चुनाव कराने को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव से सभी कार्यक्रमों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 75 जिलों में करीब 60 करोड़ मतपत्र भेजे जाने हैं जो पहुंचने लगे हैं। बतादें कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण की पहली सूची जारी कर चुका है। उस पर आए दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। 28 मार्च को आयोग अंतिम सूची जारी करेगा। इसके बाद आयोग अफसरों के साथ बैठक करेगा। बैठक में ही पंचायत चुनाव की तारीखों पर फैसला लिया जाएगा। चुनाव आयोग की प्रक्रिया को देखकर यही लग रहा है कि जल्द ही पंचायत चुनाव का बिगुल बज सकता है।ओबीसी आयोग के गठन पर सुनवाई करेगा लखनऊ हाईकोर्ट यूपी पंचायत चुनाव से पहले पिछड़ा आयोग का गठन होना है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच मे...