लखनऊ, मार्च 30 -- नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन (एनटीपीसी) उत्तर प्रदेश में परमाणु ऊर्जा प्लांट लगाएगा। इसके लिए भूमि, जल एवं जरूरी स्वीकृतियों के लिए चर्चा शुरू कर दी है। ललितपुर, प्रयागराज और सोनभद्र में परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक दिवाकर कौशिक ने बताया कि कंपनी ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रही है। सौर, जल और पवन उर्जा के साथ नोएडा में हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन पर भी काम चल रहा है। गोमतीनगर स्थित कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कार्यकारी निदेशक दिवाकर कौशिक तथा मुख्य महाप्रबधक (मानव संसाधन) एसएन पाणिग्रही ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एनटीपीसी अपनी क्षमता का विस्तार कर रहा है। सिंगरौली स्टेज-थ्री (1600 मेगावाट) परियोजना वर्ष 2028 तक पूरी करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.