प्रमुख संवाददाता, जुलाई 12 -- Jobs in UP : उत्तर प्रदेश में नौकरी चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है। प्रदेश में 13 और 14 जुलाई को दो दिन सभी जिलों में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इसमें जीरो पॉवर्टी अभियान में चिह्नित गरीब परिवारों के युवाओं और दिव्यांगों को प्राथमिकता पर रोजगार दिया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल की ओर से सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि इन दो दिवसीय रोजगार मेले में आने वाले अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जाए। क्यूआर कोड के माध्यम से युवाओं का पंजीकरण कराया जाएगा, फिर रुचि और योग्यता के आधार पर विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाया जाएगा। सभी जिलों में मुख्य विकास अधिकारी और कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक के आपसी समन्वय से इसका आयोजन होगा। इस मेले के संबंध ...