मुख्य संवाददाता, अगस्त 12 -- यूपी के बरेली में एसआईटी ने फर्जी फर्में बनाकर बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिए सौ करोड़ का जीएसटी फर्जीवाड़ा करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। यह सिंडिकेट नेपाल से संचालित हो रहा था, जिसके सरगना और मुख्य ऑपरेटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सिंडिकेट के छह अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसआईटी के मुख्य विवेचक कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में सिंडिकेट का सरगना कर्मचारीनगर निवासी सागर अग्रवाल, गरगइया निवासी फर्म स्वामी एवं मुख्य ऑपरेटर फरजान हाशमी, ख्वाजा कुतुब का विनीत अरोरा, खैरुल्ला गली का अनुज अग्रवाल और नीम की चढ़ाई का शिवम गुप्ता उर्फ लाला शामिल हैं। यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान...