लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की तर्ज पर अब निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों की भी रैंकिंग होगी। गुणवत्ता में सुधार के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग यह कदम उठा रहा है। खराब प्रदर्शन वाले निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों पर सख्ती की जाएगी। गुणवत्ता में सुधार कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर जोर दिया जाएगा। नए शैक्षिक सत्र से रैंकिंग की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। रैंकिंग किए जाने का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, संसाधन, शोध व प्लेसमेंट की स्थिति में सुधार किया जाना है। छात्रों से मोटी फीस वसूल रहे तमाम निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्लेसमेंट पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा। अच्छी शिक्षा न मिलने व प्लेसमेंट न हो पाने के कारण छात्र सिर्फ इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर भटकने को मजबूर होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.