नई दिल्ली, जुलाई 3 -- अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 708 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc. gov. in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार इसी तारीख तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन भी कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश वनरक्षक और वन्य जीव संरक्षक की यह नई भर्ती उन लोगों के लिए बड़ा मौका है, जो प्रकृति, फील्ड वर्क और सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं। आवेदन ...