संवाददाता, फरवरी 18 -- यूपी के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक गांव में नर्सरी के छात्रा के संग पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। ये घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। एक शख्स ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी गांव के ही प्राइवेट स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। पड़ोसी बच्चों के साथ उसकी बेटी खेलती रहती थी। सोमवार देर शाम बेटी के पेट में दर्द हुआ, तो उसने अपनी मां को बताया। इसके बाद मां ने बेटी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कक्षा सात और कक्षा नौ के दो छात्र सात-आठ दिन पहले बहाने से उसे अपने साथ...