वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, हिटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को इरी-आइसार्क में आयोजित धान नीति संवाद में कहा कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए नई तकनीकों और बेहतर नीतियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यही राज्य की एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में भी सहायक होंगी। इसके लिए धान की सीधी बुआई (डीएसआर) तकनीक को बढ़ावा देना जरूरी है, क्योंकि इससे पानी की बचत होगी, उत्पादकता बढ़ेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा। चांदपुर स्थित संस्थान में दो दिनी आयोजिति संवाद कार्यक्रम में चावल उत्पादन में आने वाली प्रमुख समस्याओं में अत्यधिक जल उपभोग, भूजल का गिरता स्तर, जलवायु परिवर्तन जैसे सूखा, बाढ़ इत्यादि से मौसम की अनिश्चितता, कीटों का प्रकोप, मिट्टी की घटती उर्वरता और उच्च ...