यूपी में दोहरी नागरिकता का बड़ा खेल, फर्जी दस्तावेज बनवाकर सरकारी लाभ ले रहे थे नेपाली, 27 पर FIR
बलरामपुर, जुलाई 4 -- UP News: नेपाल और भारत दोनों देशों की नागरिकता रखने और फर्जी तरीके से भारतीय दस्तावेज बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के आरोप में बलरामपुर में बड़ा मामला सामने आया है। डीएम के निर्देश पर हुई जांच के बाद 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक डीएम के पत्र के आधार पर उपनिरीक्षक शंभू सिंह ने जांच की। जांच में पाया गया है कि नेपाल देश के दांग जिले के कोयलाबास क्षेत्र के रहने वाले कई लोगों ने बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली क्षेत्र के बालापुर-अनवरडीह और तुलसीपुर क्षेत्र के शीतलापुर रिजवान गली में निवास दर्शाकर भारतीय आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज बनवा लिए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का भी आरोप लगाया गया है। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.