लखनऊ, सितम्बर 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर अब पर्यटकों की गिनती तकनीक के जरिए और सटीक करने की तैयारी है। प्रदेश में चयनित पर्यटन स्थलों पर दिसंबर से एआई आधारित यूनिक विजिटर काउंटिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए 15 नवंबर तक सिस्टम को लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। व्यवस्था को केवल किसी एक प्रमुख धार्मिक स्थल तक सीमित रखने के बजाय धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक विस्तार दिया जाएगा, ताकि किसी जिले में पर्यटन गतिविधियों की ज्यादा समग्र तस्वीर सामने आ सके।

सिस्टम को लागू करने की योजना पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को सिस्टम का काम 15 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खासतौर पर नाइट विजन कैमरों को प्राथमिकता देने को कहा है। सिस्टम लागू होने में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए तय...