यूपी में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियां, इलाके में दहशत, IPS के पिता सहित नौ लोगों को पुलिस ने पकड़ा
सीतापुर, अगस्त 9 -- Sitapur News: सीतापुर जिले के महोली क्षेत्र में रविवार को एक महिला के घर के बाहर दबंगों ने एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की। कई गोलियां घर के बाहर लगे सोलर पैनल की प्लेट में जाकर लगीं। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तडाहट से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जाता है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। हमलावर एक डीसीएम में भरकर आए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रेनी आईपीएस के पिता सहित नौ संदिग्धों को दबोच लिया है। साथ ही फायरिंग के दो खोखा भी पुलिस ने मौके से बरामद किए है। घटना दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अढ़ौरी बाईपास मोड़ के पास की है। पीड़िता शोभना शुक्ला के मुताबिक वह मूल रूप से महोली कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव की निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में अढ़ौरी बाईपास पर करीब 19 बिसुआ जमीन खरीदी थी। जमीन के कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.