नई दिल्ली, अगस्त 5 -- यूपी में बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े एनकाउंटर में पुलिस ने एक लाख के इनामी फुरकान को मार गिराया है। शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र में रंगाना फार्म के पास एनकाउंटर हुआ है। फुरकान का नाम कैराना पलायन में चर्चा में आया था। 2014 में फुरकान ने एक व्यापारी की रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। उसी के बाद पलायन का मामला उठा था। फुरकान लूट और हत्या के प्रयास समेत अन्य मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती के लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं। कुख्यात फुरकान का आतंक कैराना के अलावा अन्य जनपदों में फैला था। वह दो बार जेल भी गया था। चार पांच माह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद कैराना और कांधला में लूट और हत्या के प्रयास में शामिल था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। कई व्यापारियों को भी रंगदारी के लि...