यूपी में दिखा विवाह फिल्म का सीन, हल्दी में झुलसी युवती से बर्न वार्ड में शादी रचाने पहुंचा दूल्हा, मांग में भरा सिंदूर
कानपुर, मई 16 -- Kanpur News: शाहिद कपूर (पात्र नाम प्रेम) और अम्रता राव (पात्र नाम पूनम) की 2006 में आई फिल्म 'विवाह' तो याद ही होगी, जिसमें शादी के कुछ दिन पहले ही झुलसी पूनम को पूरा परिवार सहज स्वीकार करता है और अस्पताल में ही प्रेम की पूनम से शादी कराई जाती है। ठीक ऐसा ही विवाह हुआ रामादेवी के एक निजी अस्पताल के बर्न वार्ड में। गुजैनी के रहने वाले विकास ने झुलसी श्वेता की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया। यह नजारा देख परिवार ही नहीं अस्पताल स्टाफ की भी कोरें भीग गईं। घाटमपुर निवासी श्वेता समेत परिवार के 16 लोग शादी के ठीक एक दिन पहले 13 मई को मेहंदी की रस्म के दौरान सिलेंडर लीक होने से लगी आग में झुलस गए थे। घाटमपुर के जगन्नाथपुर गांव में जगदीश बाबू की बड़ी बेटी श्वेता का 13 मई को हल्दी कार्यक्रम चल रहा था। श्वेता के छोटे भाई अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.