मेरठ, अप्रैल 4 -- Meerut News: यूपी में मेरठ में शनिवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। जिसने समाज की पुरानी सोच पर कड़ा प्रहार किया। रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी इकलौती बेटी प्रणिता शर्मा के तलाक होने पर ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ उसका स्वागत किया। उन्होंने समाज की पुरानी रूढ़ियों को तोड़ती हुई एक नई मिसाल पेश की गई। परिजनों के अनुसार शास्त्रीनगर निवासी प्रणिता का विवाह 14 दिसंबर, 2018 को शाहजहांपुर के रहने वाले मेजर गौरव अग्निहोत्री के साथ हुआ था। ​शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। ​पिछले 7-8 वर्षों से प्रणिता मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक उत्पीड़न सह रही थी। ​एक बेटा होने के बावजूद ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। ​आखिरकार, प्रणिता ने मेरठ फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। जिसे शनिवार को मंजूर...