वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 6 -- गोरखपुर में बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश की पुलिस की छवि पर दाग लगा दिया है। दरिंदे सिपाही ने हवस का शिकार बनाकर मासूम की जान ले ली, लेकिन भविष्य में इस तरह की घटना न होने पाए ,इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने कवायद शुरू कर दी है। इस केस को आधार मानते हुए पुलिस मुख्यालय ने वर्दी की आड़ में अपराध करने वाले और संदिग्ध छवि वाले पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया है। हर जिले में ऐसे पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, जिनके खिलाफ आपराधिक केस, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, अनुशासनहीनता या अन्य गंभीर आरोप दर्ज हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलों में पुलिसकर्मियों की सेवा पुस्तिका, विभागीय जांच, लंबित शिकायतें और दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की जा रही है। जिन पुलिसकर...