यूपी में दलित बाप-बेटे के साथ बर्बरता, दबंगों ने पीटने के बाद थूककर चटवाया, जूते में पिलाया पानी
संवाददाता, मई 17 -- UP News: यूपी के कानपुर में दलित किशोर और उसके पिता के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। जहां सरकारी हैंडपंप पर रखे बाल्टी-लोटे से पानी पीने पर चार दबंगों ने दलित किशोर को बेरहमी से पीटा। उसके कपड़े उतरवा दिए। मुर्गा बनाकर लात-जूतों से मारा। यहां तक कि जूते में थूक कर चटवाया और जूते में पानी भरकर किशोर को पिलाया। इसके बाद युवकों ने खुद पर गंगाजल छिड़का। पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद सगे भाइयों समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस को खेत में गंदगी फैलाने के विवाद का पता चला है। ये मामला सचेंडी के झखरा संभरपुर गांव का है। पीड़ित ने सचेंडी थाने में जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसके मुताबिक वह मजदूरी और खेती करके परिवार का पालन-पोषण करता है। बीती 2 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने 16 वर्षीय बेटे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.