यूपी में दलित किशोरी को बाल पकड़कर गांव में घुमाया, फिर पेड़ से बांधकर पीटा
देवरिया, जून 1 -- UP News: यूपी के देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में चोरी के आरोप में एक दलित किशोरी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है। मिश्रौली गांव के रहने वाले राम ईश्वर के बेटे हरिकेश गुप्ता में किराने की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि उन्होंने गांव की एक दलित किशोरी पर दुकान से चोरी करने का आरोप लगाया। रविवार को किशोरी को पकड़ने के बाद आरोपी ने पहले उसके बाल पकड़कर पूरे गांव में घुमाया इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसे अपने दरवाजे पर स्थित नीम के पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.