बदायूं, जून 17 -- UP News: यूपी के बदायूं से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुधवार को उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाइवे पर करुआ पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। उझानी क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में सवार महिलाएं शादी समारोह में भात की दावत लेकर जा रही थीं। इसी दौरान मंडी से आ रहे ट्रैक्टर ने करुआ पुल के पास ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी तीन घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उझानी...