नई दिल्ली, फरवरी 6 -- यूपी के कानपुर देहात सड़क हादसा हो गया है। यहां रसूलाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे की हालत गंभीर है। उसे कानपुर रेफर किया गया है। ये सभी लोग गोंडा से रसूलाबाद के अकौढ़िया में एक रिश्तेदार के बेटे के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। बहाराइच रोड गोंडा में टेंटहाउस का कारोबार करने वाले 55 वर्षीय राकेश श्रीवास्तव पुत्र प्रेम प्रकाश, भाई 47 वर्षीय राधेश श्रीवास्तव और भतीजा 26 वर्षीय अभिषेक पुत्र राजेश और कार चालक 42 वर्षीय मो. इरफान उर्फ करिया पुत्र हकीम मोहम्मद निवासी तिवारीपुरवा गिर्द गोंडा के साथ शुक्रवार को रसूलाबाद के अकौढ़िया में रिश्तेदार दिलीप श्रीवास्तव के बेटे अंश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.